बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी की वरमाला पहनने से पहले दुल्हे को पुलिस ने पहनाई हथकड़ी, वर-वधू पक्ष में मच गया हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ दुल्हन के साथ

शादी की वरमाला पहनने से पहले दुल्हे को पुलिस ने पहनाई हथकड़ी, वर-वधू पक्ष में मच गया हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ दुल्हन के साथ

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस ने शादी के पहले ही दूल्हे को मंडप में पहुंचने से पहले गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया तो रिश्ते-नाते के लोगों में हड़कंप मच गया और दूल्हा विवाह मंडप में पहुंचने से पहले ही सलाखों के पीछे चला गया।

जानकारी देते हुए ओबरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि लूट व आर्म्स एक्ट मामले के एक आरोपी दुल्हा को औरंगाबाद जिले के ओबरा पुलिस के गिरफ्तार किया है। आरोपी दुल्हा को ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव समीप से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी दुल्हा सोनु कुमार दाउदनगर थाना क्षेत्र के उच्चकुंधी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ ओबरा थाना में ट्रक लूट मामले में कांड संख्या 26/21 दर्ज है। जबकि दाउदनगर थाना में आर्म्स एक्ट मामले में कांड संख्या 72/21 दर्ज है। दोनों संगीन मामले में वह फरार चल रहा था। 

गिरफ्तारी के बाद की शादी

आरोपी दुल्हा दाउदनगर व ओबरा थाना के मोस्ट वांटेड अभियुक्त था। जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर लड़की वालों के सहमती जताने पर दोनों को शादी देव मंदिर में करायी। फिर लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया गया। वहीं शादी के बाद दूल्हे को दूसरे ससुराल यानी जेल भेज दिया है।



Suggested News