बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रतिबंधित ऑक्सिन टॉक्सिन का सप्लायर, गया से हुई गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रतिबंधित ऑक्सिन टॉक्सिन का सप्लायर, गया से हुई गिरफ्तार

GAYA : बिहार में प्रतिबंधित ऑक्सिन टॉक्सिन इंजेक्शन के सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से हुई है। 

बता दें कि पटना में आज ड्रग्स विभाग और पुलिस ने तीन जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली और प्रतिबंधित ऑक्सिन और टॉक्शिन इंजेक्शन को बरामद किया था। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

पटना सिटी एसपी ने इस बावत बताया था कि इन प्रतिबंधित इंजेक्शन की सप्लाई गया से होती है। गया पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। जिसके बाद गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News