बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा पर पुलिस मुख्यालय की विशेष नजर,उजियारपुर और काराकट के लिए विशेष फोर्स की तैनाती

उपेन्द्र कुशवाहा पर पुलिस मुख्यालय की विशेष नजर,उजियारपुर और काराकट के लिए विशेष फोर्स की तैनाती

पटनाः उपेन्द्र कुशवाहा के विवादास्पद बयान के बाद पुलिस मुख्यालय की नजर कुशवाहा के लोकसभा क्षेत्र पर है।पुलिस मुख्यालय का  कुशवाहा के दोनो लोकसभा क्षेत्र काराकाट और उजियारपुर पर विशेष नजर है।पुलिस मुख्यालय समस्तीपुर ,सासाराम और औरंगाबाद में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर रही है।एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय पुरी तरह से सतर्क है। 

क्या कहा था कुशवाहा ने

बता दें कि कुशवाहा ने मंगलवार को पटना में प्रेस काफ्रेंस के दौरान कहा था कि अगर रिजल्ट में इधर-धर हुआ तो सड़को पर खून बहेगा। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा था कि पहले बूथ लूट और अब रिजल्ट लूटकी तैयारी चल रही है। अगर रिजल्ट लूट की घटना हुई तो महागठबंधन के नेताओं से आग्रह है कि हथियार भी उठाना हो तो उठा लें। उन्होंने कहा था कि सड़कों पर खून बहेगा।

कुशवाहा के  खूनी संघर्ष की बात कहने के बाद उनके समर्थन में आज एक पूर्व विधायक रामचंद्र यादव हथियार के साथ मैदान में उतर गए थे।भभुआ के पूर्व विधायक और बक्सर लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रामचन्द्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलेआम हथियार लहरा कर हथियार उटाने का एलान कर दिया ता।रामचंद्र यादव ने हथियार लहराते हुए  यहां तक कह दिया था कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार हैं। हमें बस महागठबंधन के नेता आदेश दें।

पूर्व विधायक के हतियार लहराने के बाद पुलिस रामचंद्र यादव को खोज रही है।लेकिन हथियार लहराने वाला पूर्व विधायक फरार है।पुलिस उसके टिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Suggested News