बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में हुई गोली कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन अपराधी को किया गिरफ्तार

दरभंगा में हुई गोली कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन अपराधी को किया गिरफ्तार

DARBHANGA: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र कैदराबाद स्थित दुर्गा मंदिर के पास 15 अक्टूबर को दिन के करीब 1 बजे गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। जिसमें तीन लोग छोटू यादव, नवल किशोर ठाकुर और तरूण कुमार पासवान उर्फ मुकेश कुमार भारती घायल हो गए थे। जिसके बाद घायल तरूण कुमार पासवान उर्फ मुकेश कुमार भारती के फर्दबयान के आधार पर मो सरबर ओला सहित 5 लोग के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुशंधान शुरू किया गया। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

उक्त बातें की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद में जो गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। उसमें नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अभी तक कुल 3 अपराधियों की गिरफ्तारी किया है। पूछताछ के क्रम में इनलोगों ने घटना में अपना अपराध स्वीकार किया है। घटना को अंजाम देने में उपयोग में लाया गया मोटरसाइकिल व मोबाइल को भी बरामद किया गया है। इस मामले में अन्य अपराधी के नाम आए है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी चल रही है।

वहीं अवकाश कुमार ने कहा कि इस घटना का मुख्य कारण जमीनी विवाद है। एक ही प्लॉट है। जिसको दोनों साइड के लोग लेना चाह रहे थे। जिसके कारण यह विवाद हुआ। वहीं उन्होंने कहा कि तरुण पासवान पर कोई प्रधमिकी दर्ज नहीं की गई है।

सभी लोग उसी दिन स्टेबल थे। अभी भी सभी खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया की परोक्ष रूप से भी अगर किसी का नाम आता है या किसी और भी संलिप्ता पाई जाती है तो उनलोग पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त एवं अन्य फरार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

Suggested News