बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खुलेआम फायरिंग मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खुलेआम फायरिंग  मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gaya : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों शहर के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

इस बात की जानकारी देते हुए गया सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि विगत 9 अगस्त की रात्रि में जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोहल्ला के समीप कई लोगों के द्वारा खुलेआम फायरिंग की गई थी। 

फायरिंग के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के मखलौटगंज मोहल्ला निवासी  उत्तम कुमार वर्मा नामक व्यक्ति के सीने में गोली लगी थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में बुनियादगंज थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई करते हुए गोपालगंज बक्सरिया मोहल्ला निवासी अनिल सिंह एवं राजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि घटना को पूर्व के आपसी विवाद एवं वर्चस्व को अंजाम दिया गया था। उस दौरान आम राहगीरों के साथ भी मारपीट भी की गई थी। वीडियो फुटेज के आधार पर उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News