नवादा में पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान, 147 अपराधियों को किया गिरफ्तार

NAWADA.  बिहार के नवादा में अपराधियों के खिलाफ एसपी में जोरदार तांडव मचाया है। जहां अपराधियों को भागने का भी मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला बिहार का नवादा का है। जहां एसपी की ताबड़तोड़ छापामारी में 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अंबरीश राहुल बताया  कि विशेष अभियान चलाकर हत्या, शराब, लूट,पास्को एक्ट सहित अन्य मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अपराधियों के साथ हथियार भी बरामद की गई है। कुल 147  अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नवादा सदर डीएसपी, रजौली के सदर डीएसपी, पकरी बरामा के डीएसपी सहित अन्य पुलिस बल को लगाया गया था।

बता दें कि, सभी जगह पर एक साथ अपराधियों की कुंडली निकालकर ताबड़तोड़ छापामारी की गई। जहां 147 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 147 अपराधी की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे अभियुक्तों में भी पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए हड़कंप मच गया है। 

Nsmch
NIHER

आपको बता दें कि, नवादा के पुलिस कप्तान के द्वारा पिछले दिनों भी छापामारी कर 83 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया था। वहीं एक बार फिर से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ नवादा के पुलिस कप्तान काफी सक्रिय है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी अभियान भी लगातार की जा रही है।