बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुल्तानगंज के कांवरिया पथ में पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, भारी मात्रा में गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सुल्तानगंज के कांवरिया पथ में पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, भारी मात्रा में गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य के कई जिलों में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य मादक पदार्थों की तस्करी भी की जा रही है।


इसी कड़ी में सुलतानगंज थाना पुलिस ने सावन मास के 13 वें दिन गुप्त सुचना के आधार पर कांवरिया पथ में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रुप से गांजा बेच रहे एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। 

इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया की कांवरिया पथ के कमराय चौक के पास एक दुकान से 110 गांजा का पुडिया यानी 280 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। 

गिरफ्तार युवक की पहचान मृत्युंजय कुमार सिंह के रूप में की गयी है। जो असरगंज थाना के कमराय, रामपुर का रहनेवाला हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुये पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुट गई हैं। हालाँकि इस घटना के बाद मादक पदार्थो के तस्करों में हड़कंप मच गया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट  

Suggested News