बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में शराबबंदी को लेकर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, ब्रेथ एनेलाइजर से की दर्जनों लोगों की जांच

जहानाबाद में शराबबंदी को लेकर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, ब्रेथ एनेलाइजर से की दर्जनों लोगों की जांच

JEHANABAD : जिले में परिवहन विभाग ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के गांधी मैदान के समीप आने जाने वाले दर्जनों वाहन चालकों को ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से शराब पीनेवालों के साथ कागजातों की जांच की। 


इस संबंध में जांच कर रहे पदाधिकारी ने बताया कि जिला परिवहन विभाग द्वारा शराब बंदी को और सख्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वाहनों की कागजात की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं। जिसके कारण सड़क पर दुर्घटना हो जाती है और लोग मौत के शिकार हो जाते हैं। 

उन्होंने कहा की परिवहन विभाग द्वारा इसीलिए बेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। अभी तक लगभग 50 लोगों की जांच की गई है। लेकिन किसी की भी शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। 

उन्होंने कहा की जो लोग शराब पीकर वाहन चलाएंगे। उनके खिलाफ सरकार के नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा। वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द की जा सकती है। इसीलिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार इस अभियान को जारी रखेगा। जैसे ही सड़क पर परिवहन विभाग द्वारा जांच अभियान शुरू किया। वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News