बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कमरे के अंदर पांच लोगों की लाश देखकर अवाक रह गई पुलिस, इलाके में सनसनी

कमरे के अंदर पांच लोगों की लाश देखकर अवाक रह गई पुलिस, इलाके में सनसनी

News4nation desk : घर के अंदर से तेज बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंच घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर के हालात को देखकर आवाक रह गई। घर के अंदर पांच लोगों की लाश पड़ी थी। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले की है। 

घटना के संबंध में  बताया गया है कि फतेहपुर के शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे एक घर से तेज बदबू आ रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। जहां तहां पांच शव पड़े हुए थे। 

एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद यह कयास लगाया गया कि बच्चों को जहर खिलाने के बाद पत्नी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। उसे नशे की लत है। चार दिन पहले पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से भीतर से दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए।बदबू आने पर ग्रामीणों नेपुलिस को सूचना दी।

कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों में घर के मालिक की 40 वर्षीय पत्नी श्यामा, चार बेटियां 21 वर्षीय पिंकी, 14वर्षीय प्रियंका, 10 वर्षीय ननकी,13 वर्षीय वर्षा शामिल है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से प्रथम  दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 


Suggested News