बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर: पटना पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से 10 पुलिस के जवान घायल, इलाज के लिए सभी PMCH में भर्ती, दो की हालत गंभीर...

बड़ी खबर: पटना पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से 10 पुलिस के जवान घायल,  इलाज के लिए सभी PMCH में भर्ती, दो की हालत गंभीर...

Patna: अभी अभी बड़ी खबर आ रही है पटना से जहां पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से पुलिस के 10  जवान घायल हो गए है।  मिल रही जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की वजह से पेड़ गिरा है। पेड़ पुलिस लाइन में बने टेंट पर गिरा है जिसमें जवान रह रहे थे।


बीती रात पटना में हुई भारी बारिश के बाद एक पुराना पेड़ गिरा है जिसकी वजह से वहां सो रहे पुलिसकर्मी से घायल हो गये हैं।

घायल पुलिस जवानों के नाम है मुकेश कुमार, मंजर इमाम, सतीश कुमार, बच्चन प्रसाद मंडल, रोजाउद्दीन, अली हसन खान, अनमोल कुमार, कैलाश मंडल और  देवेंद्र कुमार सिंह

 घायल पुलिसकर्मियों की संख्या 10 बताई जा रही है जिसमें से 9 को पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक रात में करीब 10:15 पर नवीन पुलिस केंद्र पटना में भारी बारिश के बाद आंधी और तूफान की वजह से पुलिस केंद्र से सटे शस्त्रागार और बैरक के ऊपर पेड़ गिर जाने से जवान घायल हुए हैं। चार से पांच पेड़ गिरे हैं जिसमें 10 जवान घायल घायल जवानों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। तीन जवान की हालात  ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Suggested News