बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में 'पुलिस स्मृति दिवस' का हुआ आयोजन, सर्वोच्च न्योछावर करनेवाले जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

बगहा में 'पुलिस स्मृति दिवस' का हुआ आयोजन, सर्वोच्च न्योछावर करनेवाले जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

BAGAHA : बगहा स्थित 65 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा के प्रांगण मे शहींदों के सम्‍मान में गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विगत वर्ष के दौरान एक सितम्बर 2020 से 31अगस्त 2021 के बीच पुलिस बलों तथा केन्द्रीय सशस्त्र बलों के उन जवानों को श्रद्धांजली दी गई तथा पुष्प अर्पण किया गया।  जिन्होने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन वीर जवानों के सम्मान मे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा शोक शस्त्र परेड कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। 

कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी ने उपस्थित बल को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस स्मृति दिवस की गौरवशाली बेला मे आज हम सभी उन शहींदों के सम्‍मान में इकठ्ठा हुए है जो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने मे पीछे नहीं हटे। रक्षा धर्म का पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1959 में भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख मे हॉट स्प्रिंग मे सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। जब 21 जवानो का गश्ती दल हॉट स्प्रिंग मे गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। उस स्थिति में मात्र 21 जवानो ने चीनी आक्रमणकारियो का डट कर मुक़ाबला किया। जिसमें मातृभूमि की रक्षा करते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्ही बहादुर जवानो की याद में ये खास दिन मनाना शुरू किया गया था।  

किसी भी पुलिस कर्मी को अपना फर्ज पूरा करते हम देखते है तथा सेवा के दूसरे नजरिए को देखा जाय तो हम पाते है की जान व माल की रक्षा के बदले अपनी जिंदगी से समझौता करना देश के प्रति सेवा के उच्च दर्जे को दर्शाता है। सेवा के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले सिपाही छुपे हुए नायक होते है। प्रति वर्ष बहुतायत संख्या मे विभिन्न बलों के जवान अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए शहीद होते  है उन्‍हीं वीर शहींदों के सम्‍मान में हर वर्ष 21अक्‍टूबर को नेशनल पुलिस डे या पुलिस स्‍मृति दिवस मनाया जाता है। आज के दिन उन्हे श्रद्धांजली दी जाती है। उक्त कार्यक्रम मे कमांडेंट चौधरी के साथ उप कमांडेंट सतीश गंगवार व समस्त जवान उपस्थित थे।

वहीँ पुलिस जिला बगहा के अंतर्गत पुलिस के सम्मान के प्रतीक 'पुलिस स्मृति दिवस' के मौके पर बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव व अन्य पुलिस अधिकारी ने अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले देश व आमजन की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाली पुलिस के हर पंक्ति के वीर जवानों को नमन किया। स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। मौजूद सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। 

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

Suggested News