बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SHEKHPURA NEWS : पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

SHEKHPURA NEWS : पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

SHEKHPURA : शेखपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोर को गिरफ्तार किया। वही चोरी के चार बाइक को भी बरामद किया साथ ही कारतूस का खोखा भी जब्त किया गया है। पुलिस को यह कामयाबी नगर थाना क्षेत्र के मटोखर गाव में मिली है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर यह सफलता हासिल किया है। 

इस बड़ी सफलता को लेकर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र मटोखर गांव के धीरज कुमार के यहाँ छापेमारी किया, जहाँ से चोरी का वाईक बरामद किया गया। वही धीरज के निशानदेही पर अन्य तीन राजीव कुमार,मनोज यादव और रघुनंदन यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से तीन अन्य वाईक के साथ दो कारतूस का खोखा,तीन मोबाइल,1 डिक्की,चार शौकर,6 लुकिंग ग्लास के साथ कई समान को जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

बताते चलें की लॉक डाउन के बावजूद जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आये दिन जिले में बाइक चोरी की घटना सामने आ रही थी। लोग इसकी शिकायत पुलिस के पास कर रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। 

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News