बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात से भभुआ पहुंची प्रेमिका ने एसपी से की प्रेमी की शिकायत, पुलिस ने दोनों की करा दी शादी

गुजरात से भभुआ पहुंची प्रेमिका ने एसपी से की प्रेमी की शिकायत, पुलिस ने दोनों की करा दी शादी

KAIMUR : आज कैमूर जिले के महिला थाना भभुआ स्थित महा कोटेश्वर मंदिर में प्रेमी युगल की पुलिस की देखरेख में विवाह कराया गया. बताया जाता है कि लड़का और लड़की दोनों गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते थे. जब लॉकडाउन लगा तो लड़का वहां से भाग गया. लेकिन लड़की ने कल कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के पास गुजरात से बिहार पहुंचकर शिकायत किया. 

उसने आरोप लगाया की भभुआ के काम करने वाले युवक अंकित ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया. फिर जब शादी करने की बात कहा गया तो वह इंकार कर गया. जिसके बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस ने आरोपी भभुआ के लड़के अंकित कुमार को पकड़ कर जब पूछताछ किया तो लड़का भी शादी करने के लिए तैयार हो गया. जिसके बाद महिला थाना भभुआ में स्थित महा कोटेश्वर मंदिर भभुआ में दोनों का शादी कराया गया. 

प्रेमी प्रेमिका ने बताया हम दोनों लोग एक साथ गुजरात के कंपनी में काम करते थे. वही दोनों में प्रेम हो गया. फिर शादी करने का मन में सोचा. उस दौरान कई बार शारीरिक संबंध आरोपी युवक अंकित द्वारा बनाया गया. जब शादी करने के बात हुई तो वह वहां से निकल गया. जिसके बाद पुलिस का सहारा लेकर शादी करना पड़ा.

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया प्रेमिका की शिकायत पर आरोपी लड़के को बुलाकर पूछताछ किया गया तो लड़का ने भी शादी करने की इच्छा जताया. इसके बाद दोनों का मंदिर परिसर में शादी करा दिया गया. 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News