बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में पांच थानों की पुलिस ने मिलकर दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, महिला की निर्मम हत्या का मामला

भागलपुर में पांच थानों की पुलिस ने मिलकर दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, महिला की निर्मम हत्या का मामला

BHAGALPUR : जिले में शनिवार की शाम पीरपैंती बाजार गई एक महिला को सिंधिया पुल के पास शकील मियां और उसके एक सहयोगी ने धारदार हथियार से बीच बाजार में काट डाला था। बताया जा रहा है की अपराधी मोहम्मद शकील ने करीब आते ही गमछे में छुपाया हुआ धारदार हथियार निकाल लिया। उस हथियार से शकील ने अपने सहयोगियों के साथ ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला के स्तन ,हाथ पैर कान काट डाले। जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक वह महिला को क्षत-विक्षत कर वहां से अपराधी हथियार लहराता हुआ भाग निकला था। 


सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा 

इस मुद्दे को लेकर आज सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि महिला के साथ शकील मियां के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कई बार झड़प हो चुकी थी। जिसको लेकर आज अकेले पाकर उसने धारदार हथियार से प्रहार किया और उसे क्षत-विक्षत कर अपने सहयोगियों के साथ मार डाला। जिसमें दो की गिरफ्तारी कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भी ले कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी शकील मियां को लक्ष्मीपुर भोरंग बगीचे से और उसके सहयोगी  जुद्दिन मियां को उसके घर से पुलिस ने धर दबोचा है।  

बीच बाजार में तड़प रही थी महिला

घटना के बाद महिला खून से तरबतर थी। वह जोर जोर से चिल्ला रही थी। लेकिन जब तक लोग सहायता के लिए पहुंचते। तब तक वह पूरी तरह से बेसुध होकर बेहोश हो चुकी थी। तड़प रही महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

क्या क्या हुआ बरामद 

सिटी एसपी ने स्वर्ण प्रभात ने बताया की अपराधी शकील की चप्पल और गमछा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है। हालाँकि गांव वालों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News