शेखपुरा में थानेदार की संदिग्ध स्थिति में मौत, शुक्रवार को ही हुआ था तबादला,जांच में जुटी पुलिस
शेखपुरा- जिला के बरबीघा प्रखंड के मिशन थाना क्षेत्र के थानेदार बालमुकुंद राय की शुक्रवार की देर रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. बरबीघा थाना में के एक कमरे में उनका मृत शरीर पाया गया. बताया जाता है की 50 वर्षीय वालमुकुंद राय अपने कमरे में ही थे. थानाध्यक्ष अपने कमरे मे पेट के बल पड़े मिले.
शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिशन थाना क्षेत्र के थानेदार बालमुकुंद राय के मुंह से झाग निकलने की बात कही गई है,आनन फानन में उन्हें बरबीघा रेफरल अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शुक्रवार को ही मिशन थाना से जयरामपुर थाना में बालमुकुंद राय का स्थानांतरण हुआ था. शुक्रवार की शाम 6 बजे के बाद किसी से बात नहीं होने की भी बात बताई जा रही है. घटना की सूचना पुलिस द्वारा वरीय अधिकारियों को दिया गया.
घटना के बाद बालमुकुंद राय के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों का रो-रोकार बुरा हाल है. जबकि मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा भेज दिया गया है.
रिपोर्ट- दीपक कुमार