बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जांच करने गई पुलिस पर हमला, एएसआई को बंधक बनाकर पिटा, 2 गिरफ्तार

जांच करने गई पुलिस पर हमला, एएसआई को बंधक बनाकर पिटा, 2 गिरफ्तार

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के चैनपुर में एक एएसआई को बंधक बनाकर पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि केसरिया थाना में पदस्थापित एएसआई विनोद कुमार सिंह शनिवार की शाम थाने से महज एक सौ मीटर की दूरी पर स्थित चैनपुर बंधक बना कर पिटाई की गई। इस घटना में वे गंभीर रुप से घायल हो गये। थाने को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच बंधक एएसआई को छुड़ा कर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया। 

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो लोगों प्रभु पटेल और अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि चैनपुर निवासी अनिता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर थाने में एक आवेदन दिया था। इसकी जांच का आदेश थानाध्यक्ष ने एएसआई विनोद कुमार सिंह को दी थी। शनिवार की शाम जब एएसआई उक्त मामले की जांच करने गए तो इसी दौरान एक पक्ष ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Suggested News