बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पुलिस की गश्ती टीम पर तलवार से हमला, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

पटना में पुलिस की गश्ती टीम पर तलवार से हमला,  पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

PATNA : पटना में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में एक दारोगा और एक होमगार्ड का जवान बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा में की गई फायरिंग में हमला करने वाला शख्य घायल हुआ है। उसे दो गोली लगी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात मनेर थाना पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को देखकर उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकते ही युवक ने अपने पास रखे तलवार से गश्ती दल पर हमला बोल दिया। युवक द्वारा एकाएक किए गए हमले में दारोगा नीरज कुमार और होमगार्ड का जवान बुरी तरह से घायल हो गये। 

जान बचाने के लिए पुलिस ने चलाई गोली

वहीं तलवार के हमले से बचने के लिए पुलिस पीछे हटी तो वह पुलिस को ही खदेड़ने लगा। जिसके बाद दारोगा नीरज कुमार ने अपने सर्विस रिवाल्बर से युवक पर दो गोलियां चलाई। जिसमें से एक उसके पैर और दूसरी हाथ में लगी। इस घटना में घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए जहां दानापुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

 सिटी एसपी वेस्ट रविंद्र कुमार के अनुसार हमला करने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है उसका इलाज चल रहा है और अभी भी वह बेहोश है होश में आने के बाद उसकी पहचान की जाएगी और पूरे मामले की जांच की जाएगी

Suggested News