बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के शेल्टर होम में गड़बड़ी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

पटना के शेल्टर होम में गड़बड़ी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

PATNA : मुजफ्फरपुर कांड के बाद पुलिस शेल्टर होम को लेकर खासी सजग हो गयी है। आज पटना के राजीव नगर स्थित एक शेल्टर होम में जब गड़बड़ी की शिकायत मिली तो पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। यहां से चार लड़कियों की भागने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

राजीव नगर शेल्टर होम से बाहर गयी थी चार लड़कियां

राजीव नगर में संचालित एक शेल्टर होम से चार लड़कियों के भागने की खबर मिली थी। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस हेल्प लाइन को इस बात की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा। शेल्टर होम के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पता चला कि यहां की चार लड़कियां अपनी मर्जी से बाहर गयी थीं जो कि वापस आ चुकी हैं।

 

पुलिस ने शेल्टर होम में सुविधाओं का जायजा लिया

छापेमारी के क्रम में पुलिस ने वहां की व्यवस्था का भी जायजा लिया। लड़कियों से भी पूछताछ की गयी। पुलिस ने शेल्टर होम के कर्मचारियों को नियम के मुताबिक सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने यहां से चार लड़कियों के भागने की खबर दी थी। लोगों का कहना था कि लड़कियां शेल्टर होम की खराब व्यवस्था से नाराज हो कर बाहर निकली थीं।

मधुबनी के शेल्टर होम से गायब लड़कियां मिलीं

मुजफ्फरपुर की घटना के बाद समाज कल्याण विभाग के सभी शेल्टर होम के निरीक्षण किये जाने का आदेश दिया है। मधुबनी के शेल्टर होम- परिहार सेवा संस्थान से गायब दो लड़कियों का भी पता चल गया है। एक लड़की जिले के राजनगर प्रखंड में रहती है जब कि दूसरी हरियाणा में रह रही है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें मधुबनी बुलाया जाएगा और पूछताछ के बाद वे फिर अपने घर जा सकेंगी।  

Suggested News