बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अवैध शराब को लेकर पुलिस सौ से अधिक घरों में की छापेमारी, भारी मात्रा में महुआ बरामद

BIHAR NEWS : अवैध शराब को लेकर पुलिस सौ से अधिक घरों में की छापेमारी, भारी मात्रा में महुआ बरामद

AURANGABAD : रफीगंज-प्रखंड के चरकावा उपरिडीह भुइया टोली में औरंगाबाद उत्पाद विभाग, एलटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 100 घरों में छापामारी की गई। अधिकांश घरों से जावा महुआ बरामद किया गया है। हालाँकि पुलिस टीम को देखते ही सभी घर से पूरे सदस्य फरार हो गए। जबकि सभी जावा महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर कुमकुम कुमारी ने बताया कि औरंगाबाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न जगहों पर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई जा रही है। इस दौरान सूचना मिली कि चरकावा उपरिडीह भुइयां बीघा में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाया जाता है। लगभग 100 घरों में तलाशी ली गई। अधिकांश घरों से जावा महुआ बरामद किया गया।

वहीँ छापेमारी के दौरान आरोपी कारू मांझी को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही   5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जिसे कानूनी पक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News