बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, 119 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नवादा एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, 119 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

NAWADA : पुलिस कप्तान गौरव मंगला के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न कांडों में 119 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 124 वारंटों का भी निष्पादन किया गया। 

एसपी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हत्या मामले में दो, लूट मामले में चार, एससी-एसटी मामले में दो, महिला अपराध में सात, पुलिस पर हमले के आरोप में पांच, मद्य निषेध के 21 और अन्य मामलों में 98 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस कप्तान के द्वारा एक आदेश पर ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें कई अपराधी को धर दबोचा गया है। 

बता दें कि पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी अभियान लगातार की जा रही है और आज पुलिस के द्वारा एक बड़े पैमाने पर भी कार्रवाई करते हुए नवादा में शराब पीने के आरोप में मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी का सख्त आदेश है कि जो व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेंगे। उन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। शराबबंदी को को लेकर भी सख्त आदेश दिए हैं। अगर कोई व्यक्ति शराब पीते हैं या बेचते हैं तो उन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह इधर एसपी के द्वारा चार थानेदार को इधर उधर तबादला किया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News