मरीज की मौत की सूचना पर क्लिनिक पहुंची पुलिस पर हुआ हमला, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी

SIWAN : सीवान में एक निजी क्लीनिक में पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।क्लीनिक में मरीज के मौत के बाद हंगामे को शांत कराने पुलिस टीम पहुंची हुई थी। इसी दौरान नगर थाना की पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मी को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित एक निजी क्लीनिक की है। बताया जा रहा है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव के रहने वाली राजमणी देवी की इलाज़ के क्रम में मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। डॉक्टर ने अपने सुरक्षा के लिए नगर थाना पुलिस को बुलाया। जिसके बाद मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम मृतक के घरवालों से फर्द बयान ले रहे थे। 

तभी क्लीनिक के मकान मालिक से किसी बात को लेकर पुलिस से बकझक होने लगी। इसके बाद पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घायल पुलिसकर्मी नगर थाना के एसआई शैलेंद्र सिंह और सिपाही महानंद यादव है।

Nsmch
NIHER