बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, पूर्व मुखिया को बेटे के साथ किया गिरफ्तार

शेखपुरा में पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, पूर्व मुखिया को बेटे के साथ किया गिरफ्तार

SHEKHAPURA : जिले में जहाँ एक ओर अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीँ पुलिस ने पूर्व  मुखिया और उसके बेटे को हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिता पुत्र को भारी मात्रा में हथियार, जिन्दा कारतूस और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने यह कार्रवाई शेखपुरा जिले के कुसुंभा ओपी थाना क्षेत्र के बरैयाबीघा गांव में किया है। जहां पुलिस द्वारा पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार और उसके पुत्र शिव विभूति के घर छापेमारी किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर 14 देशी कट्टा, 127  जिंदा कारतूस, 25 कारतूस का खोखा, 3 मोबाइल, एक तलवार, दो गुप्ती और 4 लाख 50 हज़ार 600 रूपये बरामद किया है। 

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई पर एसपी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि पूर्व मुखिया हथियार की तस्करी का काम करता था। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली। 

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार अवैध हथियार की तस्करी करते थे और जमुई,नवादा और शेखपुरा में बेचने का काम करते थे। मैंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 


Suggested News