बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लग्जरी वाहन से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद, पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : लग्जरी वाहन से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद, पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

SHEKHPURA : शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लग्जरी वाहन में रखे 30 कार्टून अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। साथ ही 5 धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शेखपुरा जिले के सिरारी महसार मोड़ के पास की है। 

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शराब तस्कर दो लग्जरी वाहन से शराब की बड़ी खेप को डिलवरी करने जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 5 शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो लग्जरी वाहन में रखे 30 कार्टून अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। साथ ही 6 मोबाइल को भी जब्त किया है।पुलिस की इस कार्रवाई की एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर यह सफलता पुलिस को मिली है। 

गिरफ्तार शराब धंधेबाज नंदलाल यादव ,प्रीतम कुमार,सन्नी कुमार,सूरज कुमार बताये जा रहे हैं। सभी गिरफ्तार शराब धंधेबाज बाका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के है। जबकि आशीष कुमार साह झारखंड के देवघर जिला के सोनाराढाडी थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव का निवासी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से शराब की खेप को कहाँ डिलवरी करने वाले थे। इसकी पूछताछ शराब तस्कर से की जा रही है।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News