बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में शराब और दवा, सात अपराधियों को किया गिरफ्तार

गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में शराब और दवा, सात अपराधियों को किया गिरफ्तार

GAYA : जिले की पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ा हैं। बताया जा रहा है की बोधगया थाना क्षेत्र के गया डोभी मुख्य मार्ग स्थित डीबीसी के पास एक व्यवसायिक परिसर के अंदर नकली दवाई बनाने का कारखाना चल रहा था। उसी घर में अंग्रेजी शराब भी भारी संख्या में रखा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय प्रसाद और थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने एक टीम गठित कर सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया। जिसमे चारों तरफ से अभियुक्तों को घेर लिया गया और पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा है। साथ ही भारी संख्या मे अंग्रेजी शराब और दवाई भी बरामद हुई है। 

सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि यहां अंग्रेजी दवाइयों का करखाना है।  उन्होंने कहा की जब हमलोग अभियुक्तों से पूछताछ किए तो बताया गया हम लोग चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब मंगाते थे और उसके बाद इस भंडारण में लाकर झारखंड का रैपर लगा दिया करते थे। ताकि शराब महंगा बिक सके। उन्होंने कहा कि नकली दवाई बनाने के कारखाना करीब 2 वर्षों से चल रहा था। हालांकि सहायक ड्रग्स कंट्रोलर के द्वारा सभी मशीन अर्घ्य निर्मित दवाई को अपने कब्जे में  ले लिया गया है। 


उन्होंने कहा कि ये लोग एल डाईकलो इंजेक्शन, डोलो मैक्स इंजेक्शन , कोडिंन  सिरप  डाईकलोफेनेक  इंजेक्शन  तैयार करते थे। इस मामले में सीसीटीवी कैमरा झारखंड का रैपर,एक जयलो कार एक स्कूटी और 7 मोबाइल बरामद कर अपराधियों को कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। अपराधियों में शामिल नीरज कुमार, मोहम्मद आमिर, सुधीर कुमार ,आनंद कुमार शामिल थे। सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस कारखाना के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त गोदाम का मालिक अजय सिंह नामक व्यक्ति है। फिलहाल उस गोदाम को सील कर दिया गया है। गोदाम के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

बोधगया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News