बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में सरपंच के बेटे के पेड़ से लटका शव पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने हत्या के शक में एक को हिरासत में लिया

मुंगेर में सरपंच के बेटे के पेड़ से लटका शव पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने हत्या के शक में एक को हिरासत में लिया

MUNGER : मुंगेर के धरहरा प्रखंड के धरहरा दक्षिण पंचायत में वर्तमान सरपंच के बेटे की पेड़ से लटकी लाश पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने बताया की उसकी साजिश के तहत हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

पूरा मामला मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा दक्षिण पंचायत का है जहां के वर्तमान सरपंच और सरपंच संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ काली चरन के  20 वर्षीय बेटे इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि की लाश घर के पीछे बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ने बताया 20 जुलाई 2024 को रात्रि तकरीबन 10 बजे के क़रीब लाइट चली जाने से घर से बाहर निकला था। जब लाइट आने के बाद भी वो घर नही आया तो पूरी रात उसकी तलाश की गई।

बताया की सुबह 3:00 बजे तक उसके फोन पर कॉल भी की गई। फोन पर कॉल जा रही थी। लेकिन फोन पिक नहीं किया जा रहा था। इसके बाद अपने नजदीकी रिश्तेदारों से जब फोन का लोकेशन पता करने के लिए कहा तो फोन का लास्ट लोकेशन नजदीकी ब्राह्मण टोला लालू नमक लड़के के घर के पास का मिला। जिस पर घर वालों को लालू पर शक हो रहा है।  

आज तीसरे दिन बगीचे से आ रहे मजदूर ने किसी लड़के की पेड़ पर लटकी हुई लाश की सूचना दी। इसके बाद परिजन जब वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि यह उन्हीं का बेटा है। इसके बाद नजदीकी थाने को सूचना दी गई और प्रशासन मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इसी बीच शंका के आधार पर  लालू को भी धरहरा थाना द्वारा हिरासत में लिया गया है। वहीं बेटे की हत्या के बाद पूरे घर में मातम का माहौल है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News