बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे के कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई : 1100 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त, बाजार में इतनी कीमत कि हो जाएंगे हैरान

नशे के कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई : 1100 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त, बाजार में इतनी कीमत कि हो जाएंगे हैरान

LAKHISARAI : जिले के बड़हिया थाना अंतर्गत जैतपुर पंचायत के तेरासी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  11 क्विंटल 590 ग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ 73 लाख बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

मामले में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर जैतपुर पंचायत अंतर्गत तेरासी गांव निवासी पिंटू महतो पिता स्वर्गीय भुरण महतो, पाली महतो पिता गोरे महतो, एवं प्रकाश महतो के घर से बरामद किया गया है।छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार, ओमप्रकाश सिंह, संजीव कुमार एवं राकेश कुमार मौजूद थे



Suggested News