बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध गिट्टी लदे दो हाइवा को पुलिस ने किया जब्त,ओवरलोडिंग और अवैध खनन करने का आरोप

अवैध गिट्टी लदे दो हाइवा को पुलिस ने किया जब्त,ओवरलोडिंग और अवैध खनन करने का आरोप

BODH GAYA : गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मगध विवि थाना पुलिस ने अवैध गिट्टी की ढुलाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध रूप से गिट्टी ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु मगध विश्वविद्यालय थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त 01. पिंटु कुमार, पे. स्व. नन्कली प्रसाद, सा. सिमरा, थाना बेलागंज, 02. धर्मेन्द्र कुमार, पे. बालदेव यादव, सा. कुकड़ी बिगहा, थाना पत्थरगंगा, जिला जहानाबाद को अवैध गिट्टी लदा 02 हाईवा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या 163/24, दिनांक 07.08.2024, धारा-303(ii)/317(ii) बी.एन.एस. एवं 56 बिहार खनिज अधिनियम.2021 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - संतोष कुमार, बोधगया

Editor's Picks