बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को बड़ी सफलता, लूट की घटना के महज 24 घंटे के अंदर एक अपराधी को सामान के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस को बड़ी सफलता, लूट की घटना के महज 24 घंटे के अंदर एक अपराधी को सामान के साथ किया गिरफ्तार

NEWS4NATION DESK : झारखंड के रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रक में लूटपाट की हुई घटना का महज 24 घंटे के अंदर उद्धभेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक लूटेरा समेत लूटे गए सामान को भी बरामद किया है। 

नामकुम थानाध्यक्ष थाना प्रभारी प्रवीण कुमार  ने बताया कि चुटिया रोड में गुरुवार की अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस बावत थाने में मामला दर्ज कराया  गया था। 

घटना के शिकार हुए ट्रक ड्राइवर द्वारा लूटेरों की बताई गई पहचान और हुलिए के आधार पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। घटना के महज 24 घंटे के अंदर एक लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वहीं पूछताछ और उसकी निशानदेही पर लूटे गए कई सामान भी  बरामद किये गये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News