बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिनी गन फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस टीम, हथियार बनाने के उपकरण बरामद, तीन बदमाश भी धराए

मिनी गन फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस टीम, हथियार बनाने के उपकरण बरामद, तीन बदमाश भी धराए

BADH : घोसवरी पुलिस ने टाल क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में निर्मित,अर्धनिर्मित और भारी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किये गए है। छापेमारी के दौरान नालंदा जिले के तीन तस्कर भी दबोचे गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों पिंटू कुमार,राजेश विश्वकर्मा और मनीष कुमार हथियार का निर्माण और तस्करी का काम कर रहा था। इस गिरफ्तारी के बाद अपराधियों में खलबली मच गयी है। सभी तस्करों से गहन पूछ-ताछ की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टाल क्षेत्र में सर्च आपरेशन भी लांच किया गया है।घोसवरी पुलिस की इस सफलता से जिला प्रशासन अहम कामयाबी मान रहा है।

Suggested News