बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, अबतक 80 लोग गिरफ्तार,150 गाड़िया की गई जब्त

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, अबतक 80 लोग गिरफ्तार,150 गाड़िया की गई जब्त

Kaimur : पुलिस और प्रशासन के बार-बार अनुरोध के बावजूद जिले में लोग लॉक डाउन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इनके खिलाफ अब सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। 

लॉक डाउन का उल्लंघन करने को लेकर अबतक जिले में 75-80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 150 गाड़िया जब्त की गई है। इसके साथ ही तकरीबन 1.5लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। 

जिले के एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है। इस वायरस से बचने का एक ही उपाय है घरों के अंदर रहे। या फिर जरुरी काम से बाहर निकलते है तो लोगों से दूरी बनाकर रखे। 

उन्होंने बताया कि कोरोना की भयावहता को जानते हुए भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद अब वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बेवजह सड़कों पर तफरी करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। 


कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News