बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मछली मारने के विवाद में हुए गोलीबारी में पुलिस ने की कार्रवाई, 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : मछली मारने के विवाद में हुए गोलीबारी में पुलिस ने की कार्रवाई, 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHEKHPURA : जिले के कुसुंभा ओपी थाना क्षेत्र के जियनबीघा गांव में कई थानों की पुलिस ने विशेष ड्राइव चलाकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही गांव के कई लोगों ने कहा कि जो लोग इस मामले में दोषी हैं उन पर कार्रवाई के बजाय जो लोग इसमें शामिल नहीं है। उन्हें गांव के ही चौकीदार द्वारा टारगेट बनाकर नाम दिलाया जा रहा है। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने का पुलिस पर आरोप लगाया है। 

वही इस मामले में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मछली मारने के विवाद में जियनबीघा गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद गोलीबारी की वारदात हुआ था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि इस तरह का शिकायत अभी तक ग्रामीण द्वारा नहीं किया गया कि चौकीदार द्वारा टारगेट कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। अगर आवेदन प्राप्त होता है तो जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा भी दिलाया है। 

आपको बता दे कि 28 मई को गांव के तालाब में मछली मारने के सवाल पर दो पक्ष में हिंसक झड़प हुआ और झड़प के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई किया है।


Suggested News