बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बवाल दंगा नियंत्रण वाहन समेत कई गाड़ियों में किया तोड़फोड़

पुलिस वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बवाल दंगा नियंत्रण वाहन समेत कई गाड़ियों में किया तोड़फोड़

Nalanda : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस वाहन से एक य़ुवक को धक्का लगने के बाद ग्रामीण  आक्रोशित हो उठे है। आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन को   जाम कर दिया है। वहीं दंगा नियंत्रण वाहन के साथ-साथ कई अन्य गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के प्रयास में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव के निकट फोरलेन पर पुलिस वाहन ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला। इस घटना में  युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को इलाज के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए  डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। 

इधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने फोरलेन को जाम कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची बज्र वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले करने का  भी प्रयास किया है। 

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन पर सड़क आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। सड़क पार करने के लिए यहां कोई  व्यवस्था नहीं है। इस जगह पर ओभरब्रिज बनाया जाए। 

फिलहाल मौ के पर  नूरसराय के सीआई अशोक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे है । 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News