बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, हुए गिरफ्तार

खगड़िया में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, हुए गिरफ्तार

खगड़िया. बिहार में जिस खाकी वर्दी के जिम्मे शराबबंदी कानून को अनुपालन कराने की जिम्मेदारी है। वही खाकी वर्दीधारी ही शराबबंदी कानून को कैसे ठेंगा दिखा रहा है, इसकी एक बानगी खगड़िया में दिखने को मिली है। BMP का एक जवान शराब के नशे में टूल होकर बाइक पर सवार होकर गोगरी थाना इलाके एक शिव मंदिर के पास मस्ती कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से एक युवक ने शराबी सिपाही का झूमते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में इसे वायरल कर दिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर गोगरी थाना पुलिस ने सिपाही आनंद कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर थाना लाया। यहां ब्रेथ एनालाईजर मशीन से उसकी जांच की गई। इसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस आंनद को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। बताया जाता है कि आंनद कुमार शर्मा महेशखुंट थाना इलाके के पकड़ैल गांव का रहने वाला है। बेगूसराय BMP में पोस्टेड है।

Suggested News