बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हरियाणा में जुटे नेता फ्यूज बल्बों के झालर ! सभी जगह से रिजेक्टेड हैं CM, सोनिया का पैर पकड़ने को 'नीतीश' अब लालू का ले रहे सहारा

हरियाणा में जुटे नेता फ्यूज बल्बों के झालर ! सभी जगह से रिजेक्टेड हैं CM, सोनिया का पैर पकड़ने को 'नीतीश' अब लालू का ले रहे सहारा

PATNA : बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि हरियाणा में जुटे नीतीश कुमार और कांग्रेस समेत देश की तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता रिटायर्ड हैं। उनके इकठ्ठा होने से कुछ होने जाने को नहीं है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार भले ही देश भर घूम लें। उन्हें लोग भाव नहीं दे रहे हैं। पूरा देश जान गया है कि ये रिजेक्टेड हैं। इनके सहयोगी भी रिटायर्ड हैं जिन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सोनिया गांधी का पैर पकड़ने के लिए लालू का सहारा ले रहे हैं। इस बात को जनता जान गई है।

बताते चलें की भाजपा विरोधी कई सियासी दलों के बड़े नेता आज हरियाणा में एक मंच पर पहुंचे। जहाँ देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की 109 वीं जयंती 'सम्मान दिवस रैली' के रूप में मनाई गयी। इस रैली का आयोजन ताऊ देवीलाल के बेटे और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने किया था।

इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (CPI) के नेता सीताराम येचुरी, जदयू नेता केसी त्यागी और पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पहुंचे। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी वीडियो संदेश भेजकर ताऊ देवीलाल की प्रशंसा की। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे आखिर में रैली को संबोधित किया।

विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News