बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जल जमाव पर सियासत : राजद की मांग, सीवरेज सिस्टम पर किये गये खर्च का श्वेत पत्र जारी करे सरकार

जल जमाव पर सियासत : राजद की मांग, सीवरेज सिस्टम पर किये गये खर्च का श्वेत पत्र जारी करे सरकार

PATNA : राजधानी पटना के समेत पूरा प्रदेश इस समय जल प्रलय की मार झेल रहा है। राजधानी के कई इलाके पिछले चार दिनों से हो रहे बारिश की पानी में डूब चुका है। पटना में बरसात के पानी से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। 

इधर इस जल प्रलय पर सियासत भी तेज हो गई है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने इस मामले को लेकर बिहार की एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राजद नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सरकार जनित आपदा है। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकर को पिछले 15 साल में शहरी विकास और सीवरेज सिस्टम पर किये गये खर्च का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा है कि राज्य में लगभग 14 साल सत्ता में रहने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल निकासी की व्यवस्था नहीं की। ड्रेनेज व्यवस्था नहीं की गई और बारिश हुई तो मौसम पर दोषारोपण किया जा रहा है। पटना शहर के सभी पांच विधायक और राज्यसभा सहित पांच सांसदों के अलावा मेयर भी भाजपा से जुड़ी हैं। सभी सांसद और विधायक पिछले 15 साल से हैं। फिर भी उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि अब तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को इस समस्या के लिए जवाहर लाल नेहरू और लालू प्रसाद के साथ मुगल शासन को ही इसकी जिम्मेदारी देनी चाहिए।

Suggested News