बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विस चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पीठासीन पदाधिकारियों को दी गई एमथ्री ईवीएम की जानकारी

विस चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पीठासीन पदाधिकारियों को दी गई एमथ्री ईवीएम की जानकारी

NAWADA  : बिहार विधानसभा चुनाव के तारीख के एलान के बाद अब प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी जोरो पर है। इसी कड़ी में नवादा के कन्हाई इंटर स्कूल में  पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर अलखदेव यादव ने पीठासीन पदाधिकारियों को एमथ्री ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 

इस दौरान पदाधिकारियों को बताया गया कि यह ध्यान रखना जरुरी है कि वीवी पैट व बैलेट यूनिट मतदान कक्ष में ही रहे। वीवीपैट पर धूप नहीं पड़ना चाहिए। बिजली के बल्ब की रोशनी भी सीधा स्क्रीन पर नहीं पड़ना चाहिए। पीठासीन पदाधिकारी मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान अभिकर्ताओं के समक्ष कंट्रोल यूनिट का क्लोज बटन दबाएंगे। पीठासीन पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के अन्य निर्देश से अवगत कराया गया कि बूथों पर तीन कतार होंगे। 

मास्टर ट्रेनर अलखदेव यादव ने पदाधिकारियों को बताया कि मतदान केन्द्र पर एक कतार पुरुषों, दूसरी कतार महिलाओं और तीसरी कतार बुजुर्गों, दिव्यांगों व बच्चा को गोद लिए महिला की होगी। दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिला वोटरों को प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराना है। मतदान कक्ष में मोबाइल, कैमरा या शस्त्रधारी को नहीं जाने देना है। मतदान का समय समाप्त हो जाने पर बूथ पर वोटिग के लिए खड़े लोगों को पर्ची देना है।

वहीं मतदान समाप्ति के बाद सभी अभिकर्ता की उपस्थिति में ईवीएम को सील करना है। मत पत्र लेखा की प्रति अभिकर्ताओं को अवश्य देना है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कोविड गाइडलाइन का पूर्णरूप से पालन कराने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि हर हालत में शारीरिक दूरी का पालन, मास्क का उपयोग कराना है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट


Suggested News