बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, 80 लाख के गबन करने का है आरोप

पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, 80 लाख के गबन करने का है आरोप

Kaimur : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 80 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। 

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के पसाई पैक्स के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शुक्ला को भभुआ पुलिस ने 80 लाख रुपए गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिनेश शुक्ला पर मिलर का फर्जी इकरारनामा और हस्ताक्षर एवं मोहर लगाकर सहकारिता विभाग से धान का उठाव किए था। इस मामले में मिलर ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कराया था।

एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया दिनेश शुक्ला पर फर्जी तरीके से 80 लाख रुपये के धान उठाव का आरोप है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने मिलर का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 80 लाख रुपए का धान का उठाव किया था। 

उन्होंने बताया कि जब सहकारिता विभाग द्वारा मिलर से उठाव किए गए धान के बदले में चावल का मांग किया जाने लगा तब मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मिलर द्वारा प्राथमिकी कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोप को सही पाया गया। जिसके बाद पसाई के पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिनेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News