बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

POSITIVE NEWS: उड़ान संस्था की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, घर बैठे मास्क बनाकर हो रही आमदनी

POSITIVE NEWS: उड़ान संस्था की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, घर बैठे मास्क बनाकर हो रही आमदनी

NAWADA: नगर परिषद क्षेत्र में उड़ान संस्था की पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। कोरोना काल में उड़ान संस्था द्वारा महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ा गया है। संस्था की महिलाएं घर बैठे मास्क निर्माण कार्य में जुटी है। महिलाओं को मास्क की लागत राशि का भुगतान अविलंब करने का भरोसा दिलाया गया है।

उड़ान संस्था की सचिव प्रगति श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना काल में सभी का रोजगार-धंधा काफी प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर लॉकडाउन के चलते लोग महीनों से घर में बैठ हैं। आमजनों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार को काफी संख्या में मास्क की जरूरत भी है। ऐसी स्थिति को देखते हुए संस्था की ओर से घर-घर मास्क निर्माण की रणनीति बनाई गई है। नवादा के ही कई स्थानों से मास्क का अच्छा ऑर्डर भी मिला है। संस्था की महिलाओं द्वारा मास्क निर्माण कर ऑर्डर का पूरा किया जा रहा है। प्रति मास्क पर दो रुपये मुनाफा हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि डबल लेयर प्रति मास्क की कीमत 13-15 रुपये एवं ट्रिपल लेयर प्रति मास्क की कीमत 22-25 रुपये है। संस्था की 20 महिलाएं मास्क निर्माण में जुटी हैं। मास्क निर्माण कर अच्छी आमदनी कर रही है। संस्था की सोच है कि कोई भी बेरोजगार नहीं रहे। रोजगार से जोड़कर हरेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आज कई महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। संस्था की नूतन बिहारी, नूतन सिन्हा, सुजाता, रजनी देवी, पूनम कुमारी,जय रानी, खुशबू कुमारी, वीणा देवी, आदित्य गोयल समेत कई महिलाएं घर बैठे मास्क निर्माण में जुटी है।


Suggested News