बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

सीएम नीतीश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

नवादा. जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक युवक को सीएम नीतीश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के दोपटा गांव निवासी अजय पांडेय का पुत्र ट्विंकल कुमार के रूप में हुई है।

ट्विंकल ने फेसबुक पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो डाला था। इसके बाद वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा और पुलिस के हाथ लग गया। इसके बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी को फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिली। इसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। 

वीडियो में देखा गया कि मास्क लगाकर कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। छानबीन में फेसबुक पेज चलाने वाले ट्विंकल के बारे में जानकारी मिली। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक का कहना है कि उसे सोशल मीडिया से वीडियो मिला था, जिसे पोस्ट कर दिया था।

बहरहाल वीडियो पोस्ट करना उसके लिए आफत बन गया है। वहीं जानकारी के अनुसार वीडियो पुराना है, जिसे वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो के बारे बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में तमिलनाडु में फंसे बिहारी मजदूरों का है। हांलाकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


Suggested News