बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीरियड्स को लेकर पोथीपत्री फाउंडेशन ने बच्चियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान, स्वच्छता सहित दी कई जानकारी

पीरियड्स को लेकर पोथीपत्री फाउंडेशन ने बच्चियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान, स्वच्छता सहित दी कई जानकारी

PATNA : पटनासिटी के हाजीगंज स्थित जीसस एंड मेरी एकेडमी में  pothipatrii foundation के द्वारा बच्चियों  के बीच माहवारी के बारे में जानकारी दी गयी। इसमें बच्चियों को पीरियड से जुडी भ्रांति के बारे में जानकारी दी गयी। वहीँ बच्चियों को हाइजिन के सम्बन्ध में भी विस्तार से बताया गया। 


वहीँ बच्चियों को menstruation से जुड़ीं कई परेशानी के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर स्कूल की करीब 200 बच्चियां मौजूद रही। जबकि Pothipatri foundation के टीम से ऋचा राजपूत, सुजाता और शिव ने उन्हें स्वच्छता से सम्बन्धित सभी जानकारी दी।

बतात्ते चलें की पीरियड्स एक नॉर्मल और नैचुरल प्रोसेस होता है, जिससे सभी महिलाओं को गुजरना पड़ता है। भारत जैसे देश में इसे लेकर जागरुकता की बेहद कमी है। रुढ़िवादी सोच की वजह से लड़कियां इसे लेकर खुलकर अपने घर में बात नहीं कर पाती। 

पीरियड्स पर बात करना हमारे समाज में आज भी अस्वीकार्य है और यह मानसिकता महिलाओं को बीमारी की ओर धकेलती है। इसी कड़ी में पोथीपत्री फाउंडेशन की ओर से बच्चियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। ताकि उनके मन से कई तरह की भ्रांतियां दूर हो सके।

Suggested News