बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में गरीबी दर घटी, 2030 तक गरीबी मुक्त होगा भारत

देश में गरीबी दर घटी, 2030 तक गरीबी मुक्त होगा भारत

NEW DELHI : भारत अब वो देश भी नहीं रहा, जहां सबसे अधिक गरीब रहते हों।जितनी तेजी से हमारे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। वैसे ही देश में गरीबी भी तेजी से खत्म हो रही है। हर एक मिनट में 44 भारतीय भयंकर गरीबी से बाहर निकल रहे हैं, जो दुनिया में गरीबी घटने की सबसे तेज रफ्तार है। नतीजतन, भारत ने सबसे बड़ी गरीब आबादी के देश का तमगा उतार दिया और मई 2018 में नाइजीरिया ने भारत की जगह ले ली। भारत दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी को अलविदा कहने वाले कुछ देशों में शुमार हो गया है। इसके साथ ही भारत अब वो देश भी नहीं रहा, जहां सबसे अधिक गरीब रहते हों। भारत की जगह अब इस स्थान पर मई, 2018 में नाइजीरिया पहुंच चुका है।

POVERTY-REDUCTION-IN-THE-COUNTRY--INDIA-WILL-BE-POVERTY-FREE-BY-20302.jpg

2030 तक गरीबी मुक्त होगा भारत
अगर देश इसी तरह तरक्की की राह पर बढ़ता रहा, तो सबसे गरीब देशों की सूची में हम इस साल के अंत तक तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे. ब्रूकिंग्स ब्लॉग की स्टडी के मुताबिक, 2022 सिर्फ तीन प्रतिशत भारतीय गरीब होंगे और 2030 तक पूर्ण रूप से गरीबी से छुटकारा पाया जा सकता है. ब्रूकिंग्स के 'फ्यूचर डेवलपमेंट' ब्लॉग में कहा गया है कि मई, 2018 तक नाइजीरिया में 8.7 करोड़ लोग भ्यावह गरीबी में किसी तरह जी रहे हैं, जब कि भारत में ये आंकड़ा मई के अंत में 7.3 करोड़ रहा है। नाइजीरिया की हालत बेहद खराब है, क्योंकि यहां हर मिनट सिर्फ छह व्यक्ति ही भ्यावह गरीबी से बाहर निकल पा रहे हैं. दुनिया के वो 18 देश जिनमें भ्यावह गरीबी बढ़ रही हैं। उनमें से 14 अफ्रीका में हैं. वहीं वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 2004 से 2011 के बीच भारत में गरीबी 38.9% से 21.2% तक कम हुई थी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रायोजित टिकाऊ विकास लक्ष्यों का मकसद 2030 तक दुनियाभर से गरीबी हटाना है। देश दर देश गरीबी के मानक अनुमानों में दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों में तेजी से गरीबी घटने के सबूत सामने आ रहे हैं। अध्ययन के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, फिलिपींस, चीन और पाकिस्तान में प्रति व्यक्ति आय में तेज वृद्धि है। 

Suggested News