बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रखंड प्रमुख की हत्या के बाद बड़ा बवाल, आक्रोशित लोगों पर पुलिस की फायरिंग

प्रखंड प्रमुख की हत्या के बाद बड़ा बवाल, आक्रोशित लोगों पर पुलिस की फायरिंग

VAISHALI : वैशाली के जंदाहा में अपराधियों द्वारा प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद बवाल बढ़ गया है। प्रखंड प्रमुख की हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जंदाहा थाने को आग के हवाले कर दिया है। जब की पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगभग 7 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है।

प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की अपराधियों ने उनके कार्यालय में घुसकर गोलियों से भून दिया था। मनीष सहनी को अपराधियों ने तीन गोली दागी। बताया जा रहा है कि तीनों गोली मनीष के सीने में लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक मनीष सहनी रालोसपा का जिला सचिव भी था। 

प्रखंड प्रमुख की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिला। धीरे-धीरे लोग जंदाहा थाना के आसपास लोग इकट्ठे होते गए और पुलिस के खिलाफ उनका गुस्सा थाने में तोड़फोड़ के साथ निकला। बवाल के बाद पुलिस ने भी फायरिंग की है जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

Suggested News