बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

KHAGARIA NEWS : प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर बवाल

KHAGARIA NEWS : प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर बवाल

KHAGARIA : जिले में प्रसव के दौरान एक निजी क्लिनिक में महिला की मौत हो गयी। जिसके विरोध में परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। मृतिका के परिजनों ने क्लिनिक के डॉक्टर आर.एन जैन पर ऑपेरशन के दौरान लापरवाही बरतने और मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया है। 

मामला टाउन थाना इलाके के मीलरोड बाजार स्थित आर.एन जैन क्लिनिक की है। इन सब के बीच पुलिस ने परिजन के द्वारा दिये गए आवेदन पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने प्रक्रिया शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है राजाजान गांव की  गुड़िया देवी कल प्रसव के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती हुई थी।ऑपेरशन के बाद प्रसव हुआ। बच्चा तो जीवित जन्म लिया। लेकिन जच्चा की मौत हो गयी। 

इधर गुड़िया के पति की माने तो डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 70 हजार से अधिक कैश भी लिया है। इसके बावजूद जच्चा को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीँ पुलिस ने कहा है कि डॉक्टर के खिलाफ आवेदन मिला है। केस दर्ज किया जा रहा है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News