बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, पार्टी में शामिल होने के महीने भर बाद हुई ताजपोशी

प्रशांत किशोर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, पार्टी में शामिल होने के महीने भर बाद हुई ताजपोशी

DELHI : जनता दल यूनाइटेड में नीतीश कुमार के बाद प्रशांत किशोर का कद सबसे बड़ा हो गया है। नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रशांत किशोर को इस बड़ी भूमिका मिलने के साथ ही यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार PK को अपने बाद सबसे अहम भूमिका में रखना चाहते हैं। 

केसी त्यागी ने दी जानकारी

प्रशांत किशोर को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने मीडिया को दी है। त्यागी ने कहा है कि प्रशांत किशोर को यह जिम्मेवारी राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी है। आज से ठीक एक महीने पहले प्रशांत किशोर ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। 16 सितंबर को PK राज्य कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू में शामिल हुए थे। 

नीतीश ने दूसरे नेताओं का कद किया छोटा

प्रशांत किशोर जब जेडीयू में शामिल हुए थे उसी वक्त से यह माना जा रहा था कि नीतीश कुमार उन्हें पार्टी के अंदर कोई बड़ी भूमिका देंगे। जेडीयू के अंदर लगातार इस बात की चर्चा थी कि प्रशांत किशोर को पार्टी में लाने के पीछे नीतीश कुमार का मकसद पार्टी के अंदर अपना कद बड़ा कर रहे दूसरे नेताओं को औकात में रखना है। अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत किशोर की तैनाती ने यह तय कर दिया है कि नीतीश कुमार के बाद पार्टी में पीके ही सबसे ताकतवर नेता होंगे।

Suggested News