बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन सुराज यात्रा के दौरान गोपालगंज पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा मजबूत नहीं, सही लोगों को खोजने निकले हैं

जन सुराज यात्रा के दौरान गोपालगंज पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा मजबूत नहीं, सही लोगों को खोजने निकले हैं

GOPALGANJ : जन सुराज यात्रा के तहत चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज गोपालगंज पहुंचे। जहाँ उन्होंने एक समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं से जन सुराज की सोच पर संवाद किया। लोगों ने भी प्रशांत किशोर से जन सुराज के बारे में जाना और सभी जरूरी सवाल पूछे। 


प्रशांत किशोर ने सभी सवालों के जवाब दिए और जन सुराज की परिकल्पना को लोगों के सामने रखा। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए 'जन सुराज' के विचार को विस्तार से बताते हुए कहा कि जन सुराज की सोच के साथ वो लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। किशोर ने कहा कि मैं अकेले बिहार को बदल दूंगा, ऐसा नहीं है। जो भी ऐसा सोचते हैं वो गलत है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो मजबूत लोग नहीं, सही लोगों को समाज में खोजने के लिए समाज में घूम रहे हैं। सही लोगों के एक साथ आने पर ही बिहार का सर्वांगीण विकास हो सकता है और उनका उद्देश्य यही है कि सभी सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाया जाए। सही लोगों की पहचान समाज को है, इसलिए समाज में जा रहे हैं। वहीँ गोपालगंज में प्रशांत किशोर ने अन्य कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News