बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर ने सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर कसा तंज, कहा- बिहार में प्रश्न पत्र लीक हुए बिना नहीं होती परीक्षा

प्रशांत किशोर ने सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर कसा तंज, कहा- बिहार में प्रश्न पत्र लीक हुए बिना नहीं होती परीक्षा

PATNA: बिहार में 1 अक्टूबर को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दी गई है। साथ ही 7 और 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक तेज हो गई है। विपक्ष के निशाने पर सत्ता पक्ष है। वहीं इसी कड़ी में प्रंशात किशोर ने भी राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि, बिहार में प्रश्न पत्र का लीक होना कोई खबर नहीं है, हां अगर बिना प्रश्न-पत्र लीक हुए परीक्षा हो जाए तो वह सबसे बड़ी न्यूज होगी। 

दरअसल, युवाओं के हक के लिए हमेशा मुखरता से अपनी बात रखने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पेपर लीक मामले में कहा कि बिहार में यह रोजमर्रा की घटना बन गई है। पिछले बार भी जब BPSC का पेपर लीक हुआ था तब बहुत सारे छात्रों ने मुझसे कहा था कि आप इस पर कुछ बोलिए, ट्वीट कीजिए। तो मैंने उस समय भी कहा था और अब भी कह रहा हूं कि पिछले 10 सालों में 60 से ज्यादा अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं पर इस पर कोई जवाबदेही तय नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार BPSC पेपर लीक होने के बाद जिस व्यक्ति को मामले में जिसे दोषी पाया गया उसकी कुछ दिनों बाद ही बड़े मंत्रियों के साथ बड़े-बड़े फोटो अखबार में छपी। जब शिक्षा मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री सबकी साठ-गांठ और फोटो छपेगीं तो प्रश्न पत्र लीक नहीं होगा तो क्या होगा? बिहार में प्रश्न-पत्र का लीक होना कोई न्यूज नहीं है। हां ! बिना प्रश्न-पत्र लीक हुए परीक्षा हो जाए, वो जरूर न्यूज है।

बता दें कि, 1 अक्टूबर को बिहार सिपाही  भर्ती परीक्षा को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कई जिलों से गड़बड़ी की श‍िकायत सामने आई। कई मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। वहीं गड़बड़ी की खबर को तो पहले केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के द्वारा नकारा गया, लेकिन बाद में केंद्रीय चयन पर्षद ने लेटर जारी कर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी है। जानकारी अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। बता दें कि कुल 21391 पदों के लिए ये परीक्षा ली जा रही थी। इस परीक्षा के जरिये बिहार पुलिस में खाली पड़े पदों को भरा जाना था।  



Suggested News