बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में प्रेग्नेंट महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में प्रेग्नेंट महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर. जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया स्थित पंचवटी मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सदर थाने के दरोगा मणिभूषण कुमार मौके पर पहुंचे। कमरे में छानबीन की गई। शव को देखकर प्रतीत हुआ कि फंदे से झूलने के कारण उसकी मौत हुई है। गले पर निशान भी मिला है। मृत महिला की पहचान मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी सोनी खातून (22) वर्ष के रूप में हुई है। वह आठ महीने की प्रेगनेंट थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पांच साल पहले हुई थी शादी

मृतका के पिता मोहम्मद अनवर ने बताया की सोनी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति मेहनत मजदूरी करते हैं। सोनी को पहले से एक बेटा और एक बेटी है। तीसरा बच्चा होने वाला था। इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि उसके पति ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। 

शाम में हुई थी बेटी से बात

पिता ने बताया कि रविवार की शाम को बेटी से बात हुई थी। लेकिन इस तरह का कुछ मामला नहीं था। जिससे लगता की वह आत्महत्या करेगी। फिर आज सुबह में कॉल आया। पहले कहा कि सोनी गिर गई है। फिर दोबारा बोला कि बीमार है। फिर कहा कि फांसी लगा ली है। वे लोग आएं तो देखा की बिछावन पर उसकी लाश पड़ी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।

Suggested News