बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पुलिस की दरियादिली से प्रेग्नेंट महिला की बची जान, प्रसव पीड़ी से तड़प रही महिला को फौरन पहुंचाया अस्पताल

नालंदा पुलिस की दरियादिली से प्रेग्नेंट महिला की बची जान, प्रसव पीड़ी से तड़प रही महिला को फौरन पहुंचाया अस्पताल

Nalanda : बिहार पुलिस को आमतौर पर लोग बेरहम मानते है। लेकिन वाकई में यह सच नहीं है। बिहार पुलिस के सीने में भी एक आम आदमी की तरह दिल है। जो लोगों की तकलीफ देखकर दुखी होता है। एक ऐसा ही मामला नालंदा से सामने आया है। जहां एक पुलिसवालों की वजह से एक महिला की जान बच गई। 

घटना के संबंध मे बताया गया है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क किनारे प्रसव पीड़ा के दर्द से कराह रही थी। उसी दौरान नगर थाना पुलिस की बाइक गश्ती के जवान उधर से गुजर रहे थे। महिला की आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे। 

प्रसव दर्द से तड़प रही महिला को देखकर दोनों जवानों ने तुरंत अपनी बाइक पर बिठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां फौरन चिकित्सा मिलने से महिला की जान बच गई।

रहूई थाना इलाके के निवासी महिला के पति कन्हैया गिरि ने बताया कि उनकी पत्नी माया देवी को बीती रात जोर का प्रसव पीड़ा होने लगा। उसके बाद वे लोग लेकर उसे अस्पताल जा रहे थे । इसी बीच मोगलकुआँ के समीप टेम्पो का पाइप फट गया। जिसके कारण टेम्पो बंद हो गया। 

उन्होने बताया कि उस वक्त उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था  कि इसी बीच गश्ती पर निकले नगर थाना के जवान ज्ञानदीप, सुरेंद्र और राणाप्रताप सिंह उनकी पत्नी की आवाज सुन उसके पास पहुँचे और दो जवान तुंरत अपनी बाइक पर बैठाकर सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में पहुँचा दिया। और परिजनों को भी दूसरी टेम्पो की व्यवस्था करा अस्पताल भेजवाया। 

महिला के पति कन्हैया गिरि ने कहा कि  पुलिस के इस रूप को देख सैल्यूट मारने का मन करता है जो इस लॉकडाउन के समय मदद को आगे आए।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News