News4nation desk : जिसके लिए पति को छोड़कर आई थी, उसी ने चरित्र पर संदेह किया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। फिर लाश को नहर में फेंक दिया। मामला राजस्थान के भिलवाड़ा जिले की है।
दरअसल बीते23 जुलाई को जिले के गंगापुर क्षेत्र के आटावाड़ा नहर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। मृतका की पहचान उदयपुर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मीनाक्षी गिरी के रुप में हुई थी। वह अपने पति को छोड़कर भीलवाड़ा के सत्य प्रकाश बांगड़ नामक शख्स के साथ लिव इन रिलेशन में उदयपुर में रहती थी।
गंगापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश भारद्वाज बताया कि अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर पर मीनाक्षी के माता-पिता ने गंगापुर पुलिस से संपर्क किया और शव की शिनाख्त अपनी बेटी मीनाक्षी के रूप में की।मीनाक्षी के माता-पिता ने ही प्रेमी सत्य प्रकाश से मनमुटाव की बात पुलिस को बताई।
उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता ने बताया कि मीनाक्षी गिरी का साल 2003 में राकेश गिरी के साथ विवाह हुआ था। दोनों के दो लड़के हुए, मगर शादी के सात साल बाद 2010 में पति से अनबन के चलते मीनाक्षी उदयपुर जाकर रहने लगी। उदयपुर में उसकी जान पहचान भीलवाड़ा के रहने वाले सत्य प्रकाश बांगड़ से हुई. दोनों के बीच प्यार पनपा और मीनाक्षी अपने पति को छोड़कर प्रेमी सत्य प्रकाश के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी।
जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी सत्य प्रकाश और उसके दो साथियों को रतनपुर बॉर्डर से आगे गुजरात सीमा में धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि सत्य प्रकाश भीलवाड़ा में अपने फाइनेंस का काम छोड़कर उदयपुर में ड्राइवर की नौकरी करता था और प्रेमिका मीनाक्षी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मगर ब्यूटी पार्लर के धंधे में कर्ज हो जाने के चलते दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा।
सत्य प्रकाश ने प्रेमिका मीनाक्षी के चरित्र पर संदेह की बात अपने दोस्त महेंद्र शर्मा को बताई। 22 जुलाई को महेंद्र शर्मा अपने एक अन्य दोस्त उदयपुर के लव कुमार पालीवाल के साथ कार लेकर सत्य प्रकाश के घर पहुंचे और मीनाक्षी को चित्तौड़गढ़ में एक नई स्कूटी दिलाने के बहाने कार में साथ लेकर रवाना हुए। रास्ते में तीनों ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया