बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने देखा, फिर रात भर जमकर कूटा, सुबह बना लिया दामाद जी

प्रमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने देखा, फिर रात भर जमकर कूटा, सुबह बना लिया दामाद जी

डेस्क... प्यार में किसी भी हद तक गुजरने की चाहत हर प्रेमी युगल में होती है। उत्तरप्रदेश के रामपुर में भी अपने प्यार से मिलने लिए प्रेमी तो प्रेमिका के घर गया, लेकिन उसके साथ जो हुआ वहा अमूमन देखने को नहीं मिलता है। प्रेमी जब अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो उसे लड़की के घर वालों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद तो लड़के की पहले खूब पिटाई हुई, लेकिन अगली सुबह उसे लड़के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद खुद लड़के ने भी नहीं की होगी। 

स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह का रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव की रहने वाली लक्ष्मी से प्रेम चल रहा था। प्रेम सिंह आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लड़की के घर वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। दिन निकलने पर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया। रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया। 

बताया जाता है कि प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। युवक बीती रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जब प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए। प्रेमिका के घर वालों ने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया। 

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कल इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया। लड़के के परिवार के लोग भी आए। उन्होंने कहा सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई। इसके बाद आपस में लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों ने बातचीत कर दोनों की शादी का फैसला किया। इसके बाद थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के एक छोटे से मंदिर में उन्होंने विवाह कर लिया।

Suggested News